Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Sep, 2017 12:15 PM
सिविल अस्पताल में चल रहे वायरल बुखार के चलते आज 7 मरीजों को उनके परिजनों द्वारा एमरजैंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। खून की जांच के उपरांत अधिकतर मरीजों में सैलों की संख्या कम व खून की कमी पाई गई।
कपूरथला(मल्होत्रा): सिविल अस्पताल में चल रहे वायरल बुखार के चलते आज 7 मरीजों को उनके परिजनों द्वारा एमरजैंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। खून की जांच के उपरांत अधिकतर मरीजों में सैलों की संख्या कम व खून की कमी पाई गई।
सभी मरीजों को डेंगू बुखार का डर सता रहा है, जबकि जांच के बाद ही इस संबंधी पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में जसविन्द्र सिंह पुत्र प्यारा सिंह (52) कपूरथला ने बताया कि उसे कुछ दिनों से तेज बुखार था।
अचानक घबराहट होने के कारण उसे उपचार हेतु कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जब अस्पताल की लैबोरेटरी में खून की जांच की गई तो जांच में खून की कमी व सैलों की संख्या 90,000 पाई गई।