Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Aug, 2017 04:55 PM
गांव हरदासा, आलेवाला और भडाना में नार्कोटिक कंट्रोल सैल फिरोजपुर, थाना सदर जीरा, कुलगढ़ी और थाना मल्लांवाला की पुलिस ने
फिरोजपुर (कुमार, मनदीप): गांव हरदासा, आलेवाला और भडाना में नार्कोटिक कंट्रोल सैल फिरोजपुर, थाना सदर जीरा, कुलगढ़ी और थाना मल्लांवाला की पुलिस ने हैरोइन, नशीले पाऊडर और अवैध शराब सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. और आबकारी एक्ट के तहत मुकद्दमे दर्ज किए हैं।
नार्कोटिस कंट्रोल सैल फिरोजपुर के ए.एस.आई. प्यारा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने 2 ग्राम हैरोइन सहित गजन सिंह और गुरजीत सिंह उर्फ जीता को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर थाना सदर जीरा के ए.एस.आई. कुलवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने 320 ग्राम नशीले पाऊडर सहित केवल सिंह, हरप्रीत सिंह और हरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।
थाना मल्लांवाला के एच.सी. जगदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने 35 बोतलें अवैध शराब सहित स्वर्ण सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि थाना कुलगढ़ी के एच.सी. तलविन्द्र सिंह ने सवा 9 बोतलें अवैध शराब सहित सलिन्द्र सिंह उर्फ छिन्दा को काबू करते हुए उसे जमानत पर रिहा कर दिया है।