Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Aug, 2017 11:34 PM
मोगा जिले के गांव तलवंडी भंगेरिया निवासी रकसीन तथा 3 अन्य लड़कियों ने....
मोगा(आजाद): मोगा जिले के गांव तलवंडी भंगेरिया निवासी रकसीन तथा 3 अन्य लड़कियों ने जालंधर निवासी एक व्यक्ति पर उन्हें पंजाब पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती करवाने का झांसा देकर 7 लाख 56 हजार रुपए ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद कथित आरोपी रंजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी ईशर कालोनी जालंधर के खिलाफ थाना सिटी मोगा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में रकसीन पुत्री सेवक मोहम्मद, प्रदीप कौर पुत्री बलदेव सिंह निवासी गांव तलवंडी भंगेरिया मोगा, जसप्रीत कौर पुत्री जरनैल सिंह निवासी जैतो (फरीदकोट), कमलजीत कौर पुत्री दर्शन सिंह निवासी मींहा सिंह वाला जीरा (फिरोजपुर) ने कहा कि हमें रंजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी ईशर कालोनी जालंधर ने पंजाब पुलिस में सिपाही भर्ती करवाने का झांसा दिया और कहा कि प्रति लड़की डेढ़ लाख रुपए लगेगा, लेकिन कथित आरोपी ने हम लोगों से इससे भी ज्यादा रुपए वसूल किए।
उसने हम लोगों को ज्वाइङ्क्षनग लैटर भी दिखाए और पुलिस वैरीफिकेशन फार्म भी भरे, लेकिन कथित आरोपी ने न तो हमें पुलिस में भर्ती करवाया और न ही हमारे रुपए वापस किए। इस तरह कथित आरोपी ने हमारे साथ धोखाधड़ी की है।