69वां गणतंत्र दिवस: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पटियाला में फहराया तिरंगा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jan, 2018 01:38 PM

भारत आज अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा और इस मौके पर पंजाब के मुखयमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पटियाला के वाई.पी.एस. स्टेडियम में तिरंगा फहराया। उन्‍होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाबवासियों को गणतंत्र दिवस की...

पटियाला: भारत आज अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा और इस मौके पर पंजाब के मुखयमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पटियाला के वाई.पी.एस. स्टेडियम में तिरंगा फहराया। उन्‍होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाबवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए इसके महत्‍व के बारे में बताया। वहीं राज्‍य के अन्‍य जिलों में मंत्रियों आैर वरिष्‍ठ अधिकारियों ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया।
PunjabKesari

पठानकोट में राज्यपाल वीपी सिंह बदनाैर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया आैर पेरड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने विशिष्ट सेवा करने वाले लोगों आैर अधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया।

PunjabKesari

कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुररदासपुर के सरकारी कालेज में आयोजित समारोह में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया।

PunjabKesari

कैबिनेट मंत्री साधु सिंह ने अमृतसर में तिरंगा फहराकर लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया।
PunjabKesari

कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने संगरूर में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया।

PunjabKesari
वहीं पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में तिरंगा फहराकर देशवासियों को इस दिवस की बधार्इ दीं। इस मौके पर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख़्ता प्रबंध किए गए थे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!