हर हाल में शैलर मालिकों से वसूलेंगे 600 करोड़ रुपए: विजय कालड़ा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Aug, 2017 02:22 PM

600 million to be collected from shailar owners

फैडरेशन ऑफ आढ़ती एसोसिएशन पंजाब की एक बैठक राज्य के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह बराड़ राजेयाना की अगुवाई में हुई जिसमें प्रदेशाध्यक्ष विजय कालड़ा आढ़तियों की समस्याएं, शिकायतें सुनने के लिए पहुंचे हुए थे।

बाघापुराना (राकेश/ चुटानी/ मनीष): फैडरेशन ऑफ आढ़ती एसोसिएशन पंजाब की एक बैठक राज्य के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह बराड़ राजेयाना की अगुवाई में हुई जिसमें प्रदेशाध्यक्ष विजय कालड़ा आढ़तियों की समस्याएं, शिकायतें सुनने के लिए पहुंचे हुए थे। बैठक को प्रदेश नेताओं महावीर सिंह तरनतारन, अमृत लाल छाबड़ा फिरोजपुर, रूप लाल तलवंडी भाई, के.के. गोयल कोटकपूरा, भोला बराड़, जगसीर सिंह लंघेयाना ने आढ़तियों की समस्याओं पर जहां प्रकाश डाला वहीं अमरजीत सिंह राजेयाना की कार्यशैली की प्रशंसा की।

एक रिजोर्ट्स में आढ़तियों को संबोधित करते हुए विजय कालड़ा ने कहा कि जो 600 करोड़ रुपए शैलर मालिकों ने आढ़तियों के बकाए रखे हुए हैं, उसे हर हाल में वसूलेंगे। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त तक शैलर मालिक आढ़तियों की रकम वापस कर दें नहीं तो संघर्ष शुरू किया जाएगा जिसके तहत शैलरों के बिजली कनैक्शन कटवाए जाएंगे तथा उनका पूरी तरह से बायकाट करेंगे। कालड़ा ने कहा कि जल्द ही राज्य के आढ़ती पंजाब स्तरीय एक महारैली करेंगे जिसमें हजारों की संख्या में आढ़ती शामिल होंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजेयाना ने कहा कि कालड़ा की हिम्मत से पंजाब के आढ़ती जागे हैं नहीं तो आढ़ती परेशान थे।

इस उपरांत राजेयाना ने कालड़ा तथा उनकी पहुंची समूची टीम का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। पंजाब भर में जिन शैलर मालिकों की तरफ आढ़तियों का धान तथा बासमती का लंबे समय से करोड़ों रुपए का बकाया है तथा वह रहता बकाया आढ़तियों को देने से आनाकानी कर रहे हैं, उन शैलरों मालिकों को डिफाल्टर घोषित करवाया जाएगा तथा उनकी अलाटमैंट भी नहीं होने दी जाएगी।

उक्त विचार आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष विजय कालड़ा तथा प्रदेश सीनियर उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजेयाना ने निहाल सिंह वाला में अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह काका बराड़ की अध्यक्षता में रखी गई आढ़तियों की बैठक को संबोधित करते व्यक्त किए। अध्यक्ष कालड़ा ने कहा कि पंजाब भर में धान तथा बासमती वाले शैलर मालिक आढ़तियों को जानबूझ कर उनके रुपए नहीं दे रहे तथा परेशान कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!