Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 10:04 AM
फिरोजपुर सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने ए.एस.आई. सुखदर्शन सिंह के नेतृत्व में एक कथित तस्कर को 600 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एस.पी. (डिटैक्टिव) अजमेर सिंह बाठ ने बताया कि इंस्पैक्टर इंचार्ज अवतार सिंह की निगरानी में ए.एस.आई. सुखदर्शन सिंह ने...
फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने ए.एस.आई. सुखदर्शन सिंह के नेतृत्व में एक कथित तस्कर को 600 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एस.पी. (डिटैक्टिव) अजमेर सिंह बाठ ने बताया कि इंस्पैक्टर इंचार्ज अवतार सिंह की निगरानी में ए.एस.आई. सुखदर्शन सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ सतलुज बांध के नजदीक गांव कमोलवाला के एरिया में नाकाबंदी की हुई थी।
पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को काबू करके जब उसकी तलाशी ली तो उससे 600 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पूछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम मनजीत सिंह उर्फ भगत पुत्र प्यारा सिंह वासी गांव किलचे झुग्गे लाल सिंह वाला बताया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। बाठ ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई हैरोइन की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है।