लुटपाट करने वाले 6 व्यक्ति खतरनाक हथियार सहित गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Aug, 2017 03:10 PM

6 robbers arrested by the police

पुलिस ने 2 केसों में 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किए खतरनाक हथियार, सोने के जेवर, एल.सी.डी., लैपटाप आदि बरामद किए हैं। उक्त लुटेरों की ओर से कई घटनाओं को अंजाम देने की बात पुलिस समक्ष आई है।

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): पुलिस ने 2 केसों में 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किए खतरनाक हथियार, सोने के जेवर, एल.सी.डी., लैपटाप आदि बरामद किए हैं। उक्त लुटेरों की ओर से कई घटनाओं को अंजाम देने की बात पुलिस समक्ष आई है।

प्रैस कांफ्रैंस करते हुए एस.पी. डी. स्वर्ण सिंह खन्ना ने बताया कि महिला थानेदार राजपाल कौर व एंटी गुंडा स्टाफ के इंचार्ज हरजिन्द्र सिंह के नेतृत्व में मालवा काटन मिल बरनाला की बैकसाइड से लूटपाट की योजना बनाते हुए 5 लुटेरों को काबू किया है। जिनकी पहचान लखविन्द्र सिंह उर्फ किन्दी पुत्र चंद सिंह, बलवंत सिंह उर्फ घुग्गू पुत्र मेजर सिंह वासी भदौड़, गुरलाभ सिंह उर्फ गुल्ली पुत्र राज सिंह वासी उप्पली, कुलदीप सिंह व व कालू कुमार पुत्र रमेश कुमार वासी बरनाला के तौर पर हुई। इनसे 2 मोटरसाइकिल, एक बंदूक 12 बोर जोकि उन्होंने उप्पली से चोरी की थी।

10 कारतूस, किरच, रॉड लोहा, एक खिलौना बंदूक, एक एल.सी. डी., 1 लैपटाप व 10 तोले सोने के जेवर बरामद किए गए। गिरोह की 1 महिला सदस्य सहित 2 व्यक्तियों की पुलिस को है तलाश : डी.एस.पी. राजेश छिब्बर ने बताया कि उक्त गिरोह की एक महिला सदस्य भी है। कर्मजीत कौर उर्फ कम्मो वासी भदौड़ लूटपाट के सामान की संभाल करती थी। पूछताछ दौरान यह भी सामने आया है कि लवप्रीत सिंह उर्फ लभी पुत्र बेअंत सिंह वासी भदौड़ भी उक्त गिरोह का मैंबर है जिसकी पुलिस को तलाश है। जल्द ही इनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!