पंजाब के 6 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा मुख्यमंत्री पुलिस मैडल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 09:43 AM

6 police officers of punjab to get chief minister  s police medal

खन्ना व बटाला के एस.एस.पी. सहित पंजाब पुलिस के 6 अधिकारियों का भी इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री पुलिस मैडल के लिए चयन किया गया है।

चंडीगढ़ (भुल्लर): खन्ना व बटाला के एस.एस.पी. सहित पंजाब पुलिस के 6 अधिकारियों का भी इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री पुलिस मैडल के लिए चयन किया गया है। यह मैडल पटियाला में होने वाले 26 जनवरी के प्रोग्राम दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह प्रदान करेंगे। 


जिन 6 पुुलिस अधिकारियों का मुख्यमंत्री पुलिस मैडल के लिए चुनाव किया गया है उनमें खन्ना के एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल, बटाला के एस.एस.पी. उपेंद्रजीत सिंह घुम्मन, सब-डिवीजन नाभा के डी.एस.पी. चंद सिंह, जहान खेलां ट्रेङ्क्षनग सैंटर के कमांडैंट भूपिंद्र सिंह, स्टेट आप्रेशन सैल अमृतसर के इंस्पैक्टर इंदरप्रीत सिंह एवं पंजाब पुलिस चुनाव सैल में तैनात सब इंस्पैक्टर बलविंद्र सिंह के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों में किसी भी आई.पी.एस. अधिकारी का नाम शामिल नहीं है व 4 अधिकारी पी.पी.एस. हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!