Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Aug, 2017 10:24 AM
माडर्न जेल कपूरथला में एक पूर्व कबड्डी खिलाड़ी हवालाती को पुरानी रंजिश के चलते जेल में बंद हवालातियों व कैदियों द्वारा मारपीट कर घायल करने का समाचार मिला है।
कपूरथला (भूषण,मल्होत्रा): माडर्न जेल कपूरथला में एक पूर्व कबड्डी खिलाड़ी हवालाती को पुरानी रंजिश के चलते जेल में बंद हवालातियों व कैदियों द्वारा मारपीट कर घायल करने का समाचार मिला है। घायल हवालाती को उपचार हेतु जेल पुलिस कर्मचारियों द्वारा सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में अपना उपचार करवा रहे पूर्व कबड्डी खिलाड़ी भुपिन्द्र सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी दसूहा ने बताया कि वह असला एक्ट के एक मामले में माडर्न जेल कपूरथला में बंद था। बुधवार जब वह अपनी बैरक के बाहर घूम रहा था तो अचानक 15-20 जेल में बंद अन्य हवालातियों व कैदियों ने लोहे की पाइपें व अन्य सामान से हमला कर घायल दिया जिनमें से कुछ गौंडर गैंग से संबंधित थे, जिन्होंने पिछले दिनों उसके साथी कबड्डी खिलाड़ी निशान सिंह शाना की हत्या की थी।
हवालाती पूर्व कबड्डी खिलाड़ी ने बताया कि हमला करने वाले हवालातियों व कैदियों में से वह हरजीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह, दविन्द्र सिंह पुत्र निर्मल सिंह, मनजिन्द्र सिंह पुत्र सुखविन्द्र सिंह, रजिन्द्र पुत्र राम पाल, शरणजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, सुखजिन्द्र सिंह सुक्खी पुत्र मलकीत सिंह आदि को पहचानता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।