कांग्रेस के सुनील जाखड़ से 50 गुना ज्यादा अमीर भाजपा उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया, जाने संपत्ति का ब्यौरा...

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 12:52 AM

50 times richer bjp candidate from congress sunil jakhar swaran salaria

गुरदासपुर लोकसभा सीट पर 11 अक्तूबर को उपचुनाव हो रहा है। नामांकन के शुक्रवार को आखिरी दिन तक कुल 14 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल....

गुरदासपुर,पठानकोट(विनोद, शारदा, आदित्य): गुरदासपुर लोकसभा सीट पर 11 अक्तूबर को उपचुनाव हो रहा है। नामांकन के शुक्रवार को आखिरी दिन तक कुल 14 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा अमीर भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे स्वर्ण सलारिया हैं जबकि अमीर उम्मीदवारों की सूची में दूसरे नंबर पर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे सुनील जाखड़ हैं। भाजपा और कांग्रेस की तरफ से चुनाव मैदान में उतारे गए उम्मीदवारों में भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया के पास सुनील जाखड़ के मुकाबले 50 गुना ज्यादा संपत्ति है। 

स्वर्ण सलारिया और उनकी पत्नी के नाम कितनी संपत्ति
भाजपा-अकाली उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया द्वारा अपने नामांकन पत्र में दिखाई गई संपत्ति का विवरण- 
-कुल चल संपत्ति- 1,92,51,78,136 रुपए 
-कुल अचल संपत्ति-9,45,41,22,490 रुपए 
(सलारिया ने अपनी चल संपत्ति 130 करोड़ 61 लाख 24 हजार 392 रुपए तथा अपनी धर्मपत्नी की चल संपत्ति 61 करोड़ 90 लाख 53 हजार 744 रुपए दिखाई है जबकि अचल संपत्ति सलारिया ने 800 करोड़ 52 लाख 27 हजार 500 रुपए तथा अपनी धर्मपत्नी की 144 करोड़ 90 लाख 94 हजार 990 रुपए दिखाई है। इस तरह से सलारिया की कुल जायदाद 1137 करोड़ 93 लाख 62 रुपए बनती है।) 

8 महीने में पौने 5 लाख की संपत्ति बढ़ गई जाखड़ की
-सुनील जाखड़ और उनकी धर्मपत्नी के पास चल-अचल संपत्ति -24,14,45,675 रुपए 
-फरवरी 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान इस दम्पति की चल-अचल संपत्ति-24,09,73,788 रुपए 
-फरवरी से लेकर आज तक संपत्ति में बढ़ौतरी 4,77,887 रुपए 

करण कौर बराड़ और सुखबीर से भी 10 गुना ज्यादा संपत्ति सलारिया के पास
(फरवरी महीने में पंजाब विधानसभा चुनाव लडऩे वाले नेताओं से तुलना)
कांग्रेस नेत्री अरबपति करन कौर बराड़ की संपत्ति में पिछले पांच साल में 9 करोड़ की कमी आई है लेकिन इस कमी के बावजूद उनकी संपत्ति बादल परिवार और कैप्टन अमरेंद्र सिंह की संपत्ति से ज्यादा है। नामांकन दाखिल करके 119.69 करोड़ की संपत्ति का ब्यौरा दिया। 2012 में उनकी संपत्ति 128.43 करोड़ प्लस थी। सुखबीर बादल के पास 1.02 अरब की संपत्ति, आदेश प्रताप कैरों के पास 53.32 करोड़ और बिक्रम मजीठिया के पास 25.22 करोड़ की संपत्ति है। 

गुरदासपुर मेरा पैतृक घर: सलारिया
अपने नामांकन जमा करवाने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए स्वर्ण सलारिया ने कहा कि यह लोकसभा हलका मेरा पैतृक हलका है। मेरा जीना-मरना इसी जिले से है। इस बार पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके मुझे उम्मीदवार बनाया है तथा विनोद खन्ना की धर्मपत्नी कविता खन्ना ने मेरे चुनाव की बागडोर संभाली है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्र सरकार की उपलब्धियों तथा कांग्रेस की असफलताओं के दम पर चुनाव जीतेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!