निगम के 5 हजार कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल पर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Oct, 2017 10:15 AM

5 thousand employees and officials on strike

नगर निगम की सभी यूनियनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को निगम के 5 हजार कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल पर चले गए, जिससे निगम में सारा कामकाज बंद रहा। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों ने निगम कार्यलय से लेकर रणजीत एवेन्यू पुलिस चौकी...

अमृतसर (रमन): नगर निगम की सभी यूनियनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को निगम के 5 हजार कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल पर चले गए, जिससे निगम में सारा कामकाज बंद रहा। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों ने निगम कार्यलय से लेकर रणजीत एवेन्यू पुलिस चौकी तक रोष मार्च निकाला व 10 मिनट के लिए चौकी का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। 

यूनियन के प्रधान विनोद बिट्टा, सुरिन्द्र टोना, आशू नाहर, हरजिन्द्र वालिया, राज कुमार राजू, दविन्द्र राजा, सुरिन्द्र शर्मा सोनू, अमर सिंह आदि ने चौकी इंचार्ज रोबिन को बताया कि अगर कल तक आरोपियों को न पकड़ा गया तो वह रोड जाम धरने प्रदर्शन पर उतर आएंगे। उसका जिम्मेदार निगम प्रशासन नहीं पुलिस प्रशासन होगा। उन्होंने कहा कि सारे शहर की सफाई व्यवस्था ठप्प कर दी गई है, उससे कोई बीमारी भी फैलती है तो उसका जिम्मेदार भी पुलिस प्रशासन होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस नेताओं के दबाव में चल रही है, जिसके कारण अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। जब तक पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ती तब तक निगम कर्मचारी एवं अधिकारी कोई काम नहीं करेंगे। इ 

शहर में गंदगी का आलम 
निगम एवं कम्पनियों द्वारा हड़ताल करने पर सारे शहर में कूड़े की लिङ्क्षफ्टग नहीं हुई, जिससे सभी तरफ गंदगी का आलम बना हुआ है। शहर में न तो निगम की गाडिय़ों ने अंदरूनी शहर के अंदर कूड़ा उठाया एवं न ही बाहर कंपनी की गाडिय़ों ने कूड़ा उठाया, जिससे सभी तरफ कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!