Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jul, 2017 09:43 AM
पुलिस ने लूटपाट की योजना बनाते 5 लुटेरों को काबू कर लिया। उनसे छीने गए सोने के जेवर भी बरामद किए गए। प्रैस कॉन्फ्रैंस करते हुए स्वर्ण सिंह खन्ना ने कहा कि सेखा रोड ट्राईडैंट फैक्टरी के पुल नजदीक बेआबाद कालोनी में थाना सिटी के इंचार्ज अशोक कुमार की...
बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): पुलिस ने लूटपाट की योजना बनाते 5 लुटेरों को काबू कर लिया। उनसे छीने गए सोने के जेवर भी बरामद किए गए। प्रैस कॉन्फ्रैंस करते हुए स्वर्ण सिंह खन्ना ने कहा कि सेखा रोड ट्राईडैंट फैक्टरी के पुल नजदीक बेआबाद कालोनी में थाना सिटी के इंचार्ज अशोक कुमार की रहनुमाई में ए.एस.आई. कुलदीप सिंह व एस.एस.आई. हरजिन्द्र सिंह ने 5 लुटेरों को लूटपाट की योजना बनाते हुए काबू किया, जिनकी पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र गुरजंट सिंह, अजय अटवाल उर्फ अंजू पुत्र सुरेश कुमार, लवप्रीत सिंह उर्फ लिपी पुत्र इंद्रप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ गोलू पुत्र दर्शन सिंह वासी बरनाला, गुरप्रीत सिंह उर्फ बग्गा पुत्र गुरदेव सिंह वासी भदौड़ के तौर पर हुई।
पूछताछ के दौरान इन्होंने 5 वारदातों को अंजाम देना माना है। इनसे 3 सोने की चेनेंं, एक जोड़ा सोने की बालियां, 3 मोबाइल, 2 मोटरसाइकिल व हथियार जिनमें बरछी लोहा, राड लोहा, किरच लोहा, पाइप लोहा, दात लोहा बरामद की गईं। एस.पी. (डी) स्वर्ण सिंह खन्ना ने बताया कि पुलिस ने गांव कुतबा में एन.आर.आई. की कोठी में डकैती करने वाले 4 लुटेरों को भी काबू कर लिया है।