Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 07:43 AM
विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार गोल डिग्गी के निकट एक मजदूर को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर सहारा लाइफ सेविंग ब्रिगेड के सदस्य संदीप गोयल व गौतम गोयल ने घायल...
बठिंडा (पायल): विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार गोल डिग्गी के निकट एक मजदूर को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर सहारा लाइफ सेविंग ब्रिगेड के सदस्य संदीप गोयल व गौतम गोयल ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
घायल की पहचान सुंदर सिंह (50) पुत्र अंग्रेज सिंह के तौर पर हुई। इधर, माडल टाऊन गुरुद्वारा साहिब के निकट एक राहगीर युवक सुरिंद्र सिंह (25) पुत्र जसपाल सिंह एक्टिवा की टक्कर से घायल हो गया। वहीं बठिंडा-मलोट मार्ग पर 2 मोटरसाइकिल सवार राजन शर्मा (20) व कुलदीप कुमार (22) कार की टक्कर से चोटिल हो गए। उधर, ठंडी सड़क पर एक राहगीर जब्बार (30) पुत्र दादू राम को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।