भूमि विवाद को लेकर 2 गुटों में चली गोली, 5 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 May, 2017 08:52 AM

5 injured in land dispute case

कस्बा लाधूभाणा में 2 गुटों मे गोलीबार से 5 लोग गंभीर घायल हो गए। इस संबंधी जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में उपचाराधीन एक गुट के लखविंद्र सिंह ने बताया कि उनका गांव के ही हरजिंद्र सिंह के साथ भूमि विवाद चलता आ रहा है और बाद दोपहर जब वह अपने...

बटाला (बेरी): कस्बा लाधूभाणा में 2 गुटों मे गोलीबार से 5 लोग गंभीर घायल हो गए। इस संबंधी जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में उपचाराधीन एक गुट के लखविंद्र सिंह ने बताया कि उनका गांव के ही हरजिंद्र सिंह के साथ भूमि विवाद चलता आ रहा है और बाद दोपहर जब वह अपने पारिवारिक सदस्यों सुखदीप सिंह व गुरदीप सिंह के साथ अपने खेतों में जमीन जोतने हेतु गया था तो हरजिंद्र सिंह ने अपने दर्जनों साथियों सहित कार, मोटरसाइकिलों व ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर हमारे खेतों में पहुंचकर हम पर गोलियां चला दीं जिससे मुश्किल से हमने अपनी जान बचाई।

लखविंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान संबंधित लोगों ने हम पर दातरों व कृपाणों से भी हमला कर दिया जिससे मेरे सहित सुखदीप सिंह व गुरदीप सिंह गंभीर घायल हो गए। इसके तुरंत बाद हमें उपचार हेतु बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह भी पता चला है कि गोली चलने की आवाज सुनकर गांव वासियों की भीड़ जमा हो गई जिसे देखकर उक्त व्यक्ति अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद आक्रोश में आई भीड़ ने कार, 2 मोटरसाइकिलों व टै्रक्टर की तोड़-फोड़ कर दी। लखविंद्र सिंह ने बताया कि इस बारे थाना रंगड़ नंगल की पुलिस को सूचना दे दी गई है। उधर दूसरे गुट के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हरजिंद्र सिंह ने बताया कि हमारा उक्त गुट के साथ भूमि को लेकर विवाद चलता आ रहा है और आज वह किसी का ट्रैक्टर लेकर मेहता जा रहा था तो गांव में उक्त गुट के व्यक्तियों ने अपने साथियों सहित उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया।

हरजिंद्र सिंह ने बताया कि उसकी माता अमरजीत कौर व पत्नी हरभजन सिंह को इस बारे पता चला तो वे मौके पर उसे छुड़वाने हेतु पहुंच गईं लेकिन उक्त गुट के लोगों ने उसकी माता को भी घायल कर दिया। उपरान्त हमें सिविल अस्पताल बटाला में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया। इस बारे थाना रंगड़ नंगल की पुलिस को सूचना दे दी गई है। उक्त घटना संबंधी गांव वासियों ने पुलिस को बताया कि मौके पर लगभग 11 राऊंड फायर किए गए हैं और यदि गांववासी वहां समय पर एकत्रित न होते तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी। यह भी पता चला है कि घटना की सूचना मिलने पर थाना रंगड़ नंगल के एडीशनल एस.एच.ओ. हरबंस सिंह, ए.एस.आई. सुखदेव सिंह व ए.एस.आई. परमिन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए जिन्होंने स्थिति का जायजा लेकर एक कार, 2 मोटरसाइकिलों व एक ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!