Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Aug, 2017 09:57 AM
थाना सदर पुलिस फाजिल्का ने गांव थेह कलंदर के बस स्टैंड के निकट एक व्यक्ति को 5 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज
फाजिल्का(लीलाधर): थाना सदर पुलिस फाजिल्का ने गांव थेह कलंदर के बस स्टैंड के निकट एक व्यक्ति को 5 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ए.एस.आई. बलजिन्द्र सिंह 1 अगस्त 2017 को सायं लगभग 6 बजे जब पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे तो गांव थेह कलंदर के बस स्टैंड के निकट सतपाल सिंह वासी गांव चक्क बलोचा उर्फ महालम से 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।