Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Sep, 2017 11:44 AM
स्थानीय पुलिस की ओर से लाखों रुपए की हैरोइन समेत 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। एस.एच.ओ. गुरबीर सिंह ने बताया कि एस.टी.एफ. के एस.आई. सुखजीत सिंह की ओर से अनाज...........
बोहा (बांसल): स्थानीय पुलिस की ओर से लाखों रुपए की हैरोइन समेत 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। एस.एच.ओ. गुरबीर सिंह ने बताया कि एस.टी.एफ. के एस.आई. सुखजीत सिंह की ओर से अनाज मंडी में से दलविंद्र सिंह, राम प्रताप, जसविंद्र सिंह को 60 ग्राम हैरोइन समेत पकड़ा था, पर मौके पर ही दलविंद्र सिंह फरार हो गया था, जिसे कड़ी मशक्कत से एस.टी.एफ. के स्टाफ ने फिर से 20 ग्राम हैरोइन समेत दोबारा गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने डी.पी.सी. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर तीनों मुलजिमों को 12 अक्तूबर तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। 80 ग्राम हैरोइन का मार्कीट रेट तकरीबन 8 लाख है। इसी तरह सहायक थानेदार अमरीक सिंह ने कच्चा रास्ता लधुवास से चैकिंग दौरान चमकौर सिंह नूरी व परगट सिंह से 96 बोतल अवैध ठेका शराब हरियाणा बरामद कर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।