Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 May, 2017 05:12 PM
पुलिस ने 5 व्यक्तियों को 2 किलो 700 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है।
संगरूर (विवेक सिंधवानी, गोयल):पुलिस ने 5 व्यक्तियों को 2 किलो 700 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। एस.एस.पी. मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सी. आई.ए. स्टाफ बहादुर सिंह वाला के सब इंस्पैक्टर जसपाल चंद ने गश्त दौरान हमीरगढ़ से मड़वी रोड पर नाकेबंदी के कार की तलाशी लेेकर उसमें से 2 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने इस मामले में राजपाल सिंह उर्फ पाली पुत्र गमदूर सिंह, रिन्कू कुमार पुत्र दर्शन लाल वासी मूनक, उपिन्दर पासवान पुत्र राजू पासवान, उमेश पासवान, शिवाजन पासवान वासी झारखंड को गिरफ्तार किया है।