Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Nov, 2017 02:40 PM
पुलिस ने भुक्की, हैरोइन तथा नशीली गोलियां सहित 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके अलग-अलग थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किए हैं। थाना सिटी की पुलिस ने गुरप्रीत सिंह वासी निकट चुंगी नं. 5 जगराओं तथा गुलशन सिंह वासी माई जीना जगराओं को...
जगराओं(भंडारी): पुलिस ने भुक्की, हैरोइन तथा नशीली गोलियां सहित 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके अलग-अलग थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किए हैं। थाना सिटी की पुलिस ने गुरप्रीत सिंह वासी निकट चुंगी नं. 5 जगराओं तथा गुलशन सिंह वासी माई जीना जगराओं को गिरफ्तार करके 2 ग्राम हैरोइन बरामद की है।
थाना सदर जगराओं की पुलिस ने गांव बरसाल से रक्षपाल सिंह वासी अमरगढ़ को गिरफ्तार करके उससे 2 किलो भुक्की, चूरा-पोस्त बरामद किया है। इसके अतिरिक्त सिधवां बेट की पुलिस ने सेमपुल सिधवां बेट से एक युवती कौशल्या रानी पुत्री दलवीर सिंह वासी खुरशैदपुरा को गिरफ्तार करके उससे 10 ग्राम हैरोइन तथा 405 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इसके अतिरिक्त एंटी नारकोटिक सैल के ए.एस.आई. अमरजीत सिंह ने लखवीर सिंह को गिरफ्तार करके उससे 1 ग्राम हैरोइन बरामद की है।