पुलिस ने किसान नेताओं के घर मारा छापा, 49 नेता गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Sep, 2017 01:27 PM

49 leaders of kisan organizations arrested in moga

पंजाब के किसानों की मांगें मनवाने के लिए पंजाब की 7 किसान जत्थेबंदियों द्वारा 22 सितम्बर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की निजी रिहायश मोती महल के घेराव की घोषणा के बाद पंजाब भर में पुलिस द्वारा किसान ..........

मोगा (पवन ग्रोवर): पंजाब के किसानों की मांगें मनवाने के लिए पंजाब की 7 किसान जत्थेबंदियों द्वारा 22 सितम्बर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की निजी रिहायश मोती महल के घेराव की घोषणा के बाद पंजाब भर में पुलिस द्वारा किसान आंदोलन को दबाने के लिए किसानों को पकडऩे का सिलसिला लगातार जारी है। मोगा जिले में अब तक विभिन्न किसान जत्थेबंदियों के 49 नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। इन नेताओं में भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी (छिंदर ग्रुप) के प्रदेश अध्यक्ष छिंदर सिंह व प्रदेश कैशियर गुरदीप सिंह वैरोके को क्रमश: बाघापुराना तथा समालसर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा मोगा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए किसानों में श्रम किसान यूनियन ब्लाक धर्मकोट के छिंदर सिंह जलालाबाद, भाकियू एकता उगराहां के लाभ सिंह, श्रम किसान यूनियन के निर्मलजीत सिंह घल्लकलां, श्रम किसान यूनियन के गुरमुख सिंह, भाकियू क्रांतिकारी छिंदर ग्रुप के चमकौर सिंह वैरोके, भाकियू क्रांतिकारी छिंदर ग्रुप के जोगिंद्र सिंह समालसर, भाकियू क्रांतिकारी छिंदर ग्रुप के अजायब सिंह नत्थूवाला गरबी, भाकियू क्रांतिकारी छिंदर ग्रुप के काला सिंह नत्थूवाला गरबी, भाकियू क्रांतिकारी छिंदर ग्रुप के जंग सिंह नत्थूवाला गरबी, भाकियू क्रांतिकारी छिंदर ग्रुप के चरण सिंह नत्थूवाला गरबी, भाकियू क्रांतिकारी छिंदर ग्रुप के अजायब सिंह कोटला मेहर सिंह वाला, भाकियू एकता उगराहां के गुरदेव सिंह किशनपुरा, भाकियू एकता उगराहां के जगमोहन सिंह सैदोके, भाकियू एकता उगराहां के गुरमेल सिंह सैदोके, श्रम किसान यूनियन के गुरमुख सिंह लंडे, श्रम किसान यूनियन के गुरमुख सिंह साफूवाला, श्रम किसान यूनियन के दर्शन सिंह घल्लकलां, भाकियू एकता उगराहां के जगरूप सिंह हिम्मतपुरा, भाकियू एकता उगराहां के करतार सिंह हिम्मतपुरा, भाकियू एकता उगराहां के गुरदेव सिंह माछीके, भाकियू एकता उगराहां के जोर सिंह माछीके, भाकियू एकता उगराहां के काका सिंह माछीके, भाकियू एकता उगराहां के दर्शन सिंह मद्धोके, भाकियू एकता उगराहां के करनैल सिंह सिंघावाला, भाकियू एकता उगराहां के भजन सिंह मैहना, भाकियू एकता उगराहां के गुरदेव सिंह मैहना, भाकियू एकता उगराहां के सुखमन्द्र सिंह तलवंडी मल्लियां, भाकियू एकता उगराहां के अमरजीत सिंह तलवंडी मल्लियां, भाकियू एकता उगराहां के  गुरमेल सिंह तलवंडी मल्लियां किए गए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक ने की समूह थाना प्रभारियों से बैठक
जिले में किसान जत्थेबंदियों के सरगर्म नेताओं को काबू करने के लिए जिले की पुलिस पूरी तरह से सरगर्म है। खुफिया सूत्रों के अनुसार मोगा जिले में विभिन्न जत्थेबंदियों के लगभग 500 के करीब नेता सरगर्म हैं, जिनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा पूरी तरह से जाल बिछाया जा चुका है। पंजाब पुलिस के प्रमुख सुरेश अरोड़ा की हिदायतानुसार आज जिला पुलिस अधीक्षक राजजीत सिंह हुंदल ने जिले के समूह थाना प्रभारियों, समूह एस.पीज, डी.एस.पीज तथा पुलिस के विभिन्न विभागों के प्रमुखों से हंगामी बैठक करके विशेष हिदायतें जारी कीं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!