Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Oct, 2017 12:55 PM
गांव राम नगर चुन्नीवाला में एक घर में खुशियों का माहौल तब गम में बदल गया जब घर में रात के समय चल रहे जगराते के दौरान बच्चों के साथ खेल रहा एक 4 वर्षीय बच्चा घर में बनी गर्म सब्जी के पतीले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
देवीगढ़ (भूपिंद्र) : गांव राम नगर चुन्नीवाला में एक घर में खुशियों का माहौल तब गम में बदल गया जब घर में रात के समय चल रहे जगराते के दौरान बच्चों के साथ खेल रहा एक 4 वर्षीय बच्चा घर में बनी गर्म सब्जी के पतीले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव राम नगर चुन्नीवाला के मोतीराम के घर में रात के समय जगराते का समागम चल रहा था। मेहमानों के साथ बच्चे भी खुशी का आनंद ले रहे थे और खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चा गर्म सब्जी के पतीले में गिर गया। झुलसी हालत में बच्चे को देवीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से बाद में उसे पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में रैफर किया गया। बच्चे की हालत ज्यादा खराब होने के चलते उसे राजिंद्रा अस्पताल से पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया जहां कुछ समय के पश्चात उसकी मृत्यु हो गई। बच्चे की पहचान गुरविंद्र सिंह पुत्र हरनाम सिंह के रूप में हुई।