Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Sep, 2017 09:41 AM
दसूहा पुलिस द्वारा एस.एस.पी. होशियारपुर जे. इलनचेलियन व डी.एस.पी. दसूहा राजिन्द्र शर्मा के आदेश अनुसार क्षेत्र के आसपास समाज विरोधी तत्वों को पकडऩे हेतु थाना प्रभारी पलविन्द्र सिंह के नेतृत्व में मुहिम चलाई गई है।
दसूहा (झावर, संजय): दसूहा पुलिस द्वारा एस.एस.पी. होशियारपुर जे. इलनचेलियन व डी.एस.पी. दसूहा राजिन्द्र शर्मा के आदेश अनुसार क्षेत्र के आसपास समाज विरोधी तत्वों को पकडऩे हेतु थाना प्रभारी पलविन्द्र सिंह के नेतृत्व में मुहिम चलाई गई है।
इस अधीन 4 व्यक्तियों को असला व नशीले पाऊडर समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डी.एस.पी. राजिन्द्र शर्मा ने बताया कि इन्हें गत रात्रि मरांसगढ़ निकट गिरफ्तार किया, जो मोटरसाइकिल पर आ रहे थे, इनके कब्जे से 200 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया गया। इनकी पहचान करनैल सिंह उर्फ बिट्टू बाजवा पुत्र हरबंस सिंह व अमृत सिंह (दोनों निवासी जंड) के तौर पर की गई है। इसके अतिरिक्त सी.आई.ए. के इंचार्ज गुविन्द्र सिंह ने पुलिस समेत नाके दौरान पवित्र सिंह उर्फ पप्पू के कब्जे से देसी पिस्तौल बरामद किया है तथा इसके साथी चिट्टू को भी गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि इन चारों अभियुक्तों ने दसूहा के श्मशानघाट रोड पर एक नौजवान जगवीर सिंह उर्फ मिर्जा को गत दिवस गोलियों व तेज हथियारों से घायल कर दिया था, के केस में भी वांछित थे। इन चारों अभियुक्तों विरुद्ध अलग-अलग धाराओं अधीन केस दर्ज किए गए हैं, जिनको आज माननीय अदालत दसूहा में पेश किया जाएगा।