Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Dec, 2017 10:49 AM
पत्नी के साथ चल रहे विवाद को लेकर मानसिक तौर पर परेशान सुखतेज सिंह निवासी गांव थराज द्वारा 6 दिसम्बर को आत्महत्या करने पर आज थाना सिटी मोगा ने मृतक के चाचा जसविन्द्र सिंह पुत्र दरबार सिंह की शिकायत पर मृतक के साले रेशम सिंह, प्रगट सिंह पुत्रान...
मोगा (आजाद): पत्नी के साथ चल रहे विवाद को लेकर मानसिक तौर पर परेशान सुखतेज सिंह निवासी गांव थराज द्वारा 6 दिसम्बर को आत्महत्या करने पर आज थाना सिटी मोगा ने मृतक के चाचा जसविन्द्र सिंह पुत्र दरबार सिंह की शिकायत पर मृतक के साले रेशम सिंह, प्रगट सिंह पुत्रान बिक्कर सिंह तथा उसकी पत्नी परमजीत कौर निवासी गांव आसा बुट्टर के अलावा गुरमंदर सिंह निवासी गांव कोठे भाई भगता (बठिंडा) के खिलाफ मृतक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक के चाचा जसविन्द्र सिंह ने कहा कि उसके भतीजे सुखतेज सिंह पुत्र दर्शन सिंह की शादी कथित आरोपी परमजीत कौर निवासी गांव आसा बुट्टर के साथ हुई थी और इनके एक बेटा है। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते परमजीत कौर ने अपने पति के खिलाफ खर्चे का केस दायर किया हुआ है। जब भतीजा अदालत में गया तो कथित आरोपियों ने उसे धमकाया, जिस पर वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले की जांच कर रहे इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।