चाय पत्ती का कारोबार करने वाला 4 करोड़ की हैरोइन सहित गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Mar, 2018 06:17 PM

4 crore heroin seized in tea leaf business

स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) के लुधियाना यूनिट ने बीती रात 4 करोड़ की हैरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ...

लुधियाना(अनिल): स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) के लुधियाना यूनिट ने बीती रात 4 करोड़ की हैरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

एस.टी.एफ. लुधियाना के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टीम ने थाना डिवीजन नंबर-7 के अधीन आते सैक्टर-32 वर्धमान मिल्स चंडीगढ़ रोड पर स्पैशल नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान सामने से आ रहे कार चालक ने पुलिस को देख कार घुमा ली परंतु टीम ने मुस्तैदी से उसे घेर लिया। कार की तलाशी लेने पर सीट के नीचे से 800 ग्राम हैरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 4 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। हैरोइन सहित पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अवतार सिंह डबलू (43) पुत्र वरियाम सिंह निवासी एम.आई.टी.सी. कालोनी सिरसा हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-7 में एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन मामला दर्ज किया गया है। 

चाय पत्ती का कारोबार करते बना नशा तस्कर: 
इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि हैरोइन की खेप सहित पकड़ा गया आरोपी अवतार सिंह पहले टाइल बेचने का काम करता था, जिसके बाद उसने चाय पत्ती का होलसेल का कारोबार सिरसा में शुरू किया। इसी दौरान उसे उसके एक साथी ने हैरोइन तस्करी में लगा लिया। इसके बाद अवतार सिंह भारी मात्रा में हैरोइन बेचकर खूब पैसा कमाने लगा। 

आरोपी गुरुग्राम से लाया था हैरोइन: 
जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम से किसी व्यक्ति से सस्ते दाम हैरोइन की खेप लेकर आया था, जिसे उसने अपने ग्राहकों को महंगे भाव परचून में बेचना था। आरोपी पिछले कई वर्षों से पंजाब, हरियाणा व दिल्ली आदि में हैरोइन की सप्लाई करता रहा है। 

अवतार से ही हैरोइन लाए थे हरमिन्द्र और गुरमीत: 
अधिकारी ने बताया कि एस.टी.एफ. द्वारा सलेम टाबरी इलाके से 400 ग्राम हैरोइन सहित पकड़े गए आरोपी हरमिन्द्र सिंह व गुरमीत सिंह भी अवतार सिंह से ही खेप लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी के लिंक कई बड़े तस्करों से हैं, जिसका खुलासा आरोपी के पुलिस रिमांड के बाद किया जाएगा। 

5 दिनों में पकड़ी पौने 2 किलो हैरोइन: 
हरबंस सिंह ने बताया कि एस.टी.एफ. द्वारा नशा तस्करों पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि पंजाब में नशा खत्म किया जा सके। इसी के तहत एस.टी.एफ. ने पिछले 5 दिनों में पौने 2 किलो हैरोइन बरामद करके नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। 

उच्चाधिकारी के समक्ष दी तलाशी: 
जांच अधिकारी ने बताया कि जब आरोपी को घेरकर उसकी कार की तलाशी लेनी चाही तो उसने उच्चाधिकारी के समक्ष तलाशी देने की बात कही। इस पर एस.पी. खन्ना राजेश कुमार को मौके पर बुलाया गया, जिनकी मौजूदगी में हैरोइन बरामद की गई। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!