Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Nov, 2017 09:11 AM
फिरोजपुर भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर बी.एस.एफ. जवानों ने सर्च ऑप्रेशन चलाया। इस दौरान उनको एक पैकेट हैरोइन का बरामद हुआ,
फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर बी.एस.एफ. जवानों ने सर्च ऑप्रेशन चलाया। इस दौरान उनको एक पैकेट हैरोइन का बरामद हुआ, जिसका वजन करीब 816 ग्राम है। बी.एस.एफ. अधिकारियों के अनुसार पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. की 29 बटालियन ने बी.ओ.पी. दोना तेलू मल्ल के एरिया में गुप्त सूचना के आधार पर पिल्लर नम्बर 195/7 से 195/10 के बीच आज प्रात: करीब 9.45 बजे सर्च ऑप्रेशन चलाया और बी.एस.एफ. जवानों को एक वृक्ष के नीचे से एक पैकेट हैरोइन का मिला।
उक्त हैरोइन पाक तस्करों द्वारा भारत में भेजी गई है। सूत्रों के अनुसार जहां से हैरोइन का पैकेट मिला है वहां से करीब 1000-1200 मीटर की दूरी पर पाकिस्तान की सैफ अली शाहिद पोस्ट है। बी.एस.एफ. द्वारा इस बात का पता लगाया जा रहा है कि उक्त हैरोइन भारत में लाने तक किन-किन भारतीय तस्करों का हाथ है।