4 करोड़ की हैरोइन सहित दम्पति गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jan, 2018 04:00 PM

4 crore heroin couple arrested

शहर में 800 ग्राम हैरोइन सहित पुलिस ने दम्पति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भारत गिल तथा एकता के रूप में हुई है।  हैरोइन की कीमत 4 करोड़ आंकी गई है।

गुरदासपुर(गुप्ता/दीपक):  गुरदासपुर सदर पुलिस ने पति-पत्नी को 4 करोड़ की  800 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी व्यक्ति का भाई पहले ही हैरोइन तस्करी के केस में कपूरथला जेल में बंद है तथा वहीं से वह हैरोइन का अवैध कारोबार चला रहा है।
       
इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डिटेक्टिव हरविन्द्र सिंह ने बताया कि गत शाम जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर हरचरण सिंह भुल्लर ने सभी पुलिस स्टेशनों को अपने-अपने इलाके में नाकाबंदी कर वाहनों की सख्ती से चैकिंग का आदेश दिया था। जिस संबंधी गुरदासपुर सदर पुलिस ने भी बबरी बाईपास पर पुलिस स्टेशन इंचार्ज रजिन्द्र कुमार की अगवाई में नाका लगा रखा था। उनके साथ सहायक सब इंपैक्टर जबरजीत सिंह व अन्य कर्मचारी भी थे।
    
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम लगभग 7 बजे एक कार (पीबी-06 एम-6610) को जो बटाला की तरफ से आ रही थी को रोका गया। कार को भारत गिल उर्फ शिवा पुत्र विजय कुमार गिल निवासी गीता भवन रोड गुरदासपुर चला रहा था जबकि उसकी साथ वाली सीट पर उसकी पत्नी एकता गिल बैठी थी। उन्होंने बताया कि गुरदासपुर सदर पुलिस स्टेशन इंचार्ज रजिन्द्र कुमार को शक होने पर उन्होंने डी.एस.पी. स्पैशल ब्रांच गुरबंस सिंह बैंस को मौके पर बुलाया तथा उनकी उपस्थिति में कार की तालाशी लेने पर कार के डैश बोर्ड से 800 ग्राम हैरोइन बरामद हुई जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए है। दम्पति के विरूद्व एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन केस दर्ज कर गिफ्तार कर लिया गया है।
      
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनो से पूछताछ में जो बातें सामने आई हैं वह बहुत ही हैरानी वाली है। भारत गिल ने  स्वीकार किया कि उसका बड़ा भाई अमित गिल उर्फ गोरी इस समय कपूरथला जेल में है। वह भी हैरोइन सहित गिरफ्तार हुआ था। उसने कपूरथला जेल से ही भारत गिल को टैलीफोन किया था कि वह अमृतसर चला जाए तथा उसे वहां नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले कुछ लोगों से सम्पर्क कर हैरोइन ले आए। 
     
 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!