Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 08:01 AM
पुलिस ने 2 आरोपियों को हरियाणा की अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।
तलवंडी साबो (मुनीश): पुलिस ने 2 आरोपियों को हरियाणा की अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार हवलदार हरदीप सिंह ने नाकाबंदी के दौरान हरियाणा से आ रही एक टाटा सूमो गाड़ी को शक के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें से 60 बोतल अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद की।
पुलिस ने गाड़ी में सवार जगसीर सिंह व कुलविंद्र सिंह को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक अन्य मामले में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार कृष्ण सिंह निवासी भगवानपुरा को गिरफ्तार करके उससे 24 बोतल अवैध शराब हरियाणा मार्का की बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी प्रकार हवलदार सुरजीत सिंह की ओर से गांव त्यौणा पुजारियां के नजदीक गश्त की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति हरबंस सिंह को शक के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोतल अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।