Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 03:10 PM
पुलिस ने विभिन्न केसों में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। एस.पी. डी. स्वर्ण सिंह खन्ना ने बताया कि थाना धनौला के सहायक थानेदार दिलबार सिंह ने आरोपियों मनप्रीत सिंह............
बरनाला (गोयल): पुलिस ने विभिन्न केसों में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। एस.पी. डी. स्वर्ण सिंह खन्ना ने बताया कि थाना धनौला के सहायक थानेदार दिलबार सिंह ने आरोपियों मनप्रीत सिंह उर्फ भोला पुत्र तारा सिंह,गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक पुत्र बलदेव सिंह वासियान चाऊंके,जसवीर सिंह उर्फ सीरा पुत्र मदन सिंह वासी फतेहगढ़ छन्ना,कर्मजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र बिक्कर सिंह वासी मानां पत्ती धनौला को लिंक रोड फतेहगढ़ छन्ना बाहद धनौला से काबू कर 2870 नशीली गोलियां बरामद की है।
इसी तरह थाना सदर बरनाला के सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने मुखबिरी के आधार पर आरोपी देव सिंह पुत्र परमजीत सिंह वासी जोधपुर के घर रेड कर 25 लीटर लाहन बरामद किया। इसी तरह थाना सिटी बरनाला के हवलदार सतनाम सिंह ने मुखबिरी के आधार पर आरोपी जसविन्द्र सिंह पुत्र दलीप सिंह वासी आकी पत्ती संघेड़ा के घर रेड करके 70 अद्धे ठेका शराब चंडीगढ़ बरामद की। आरोपी मौके से फरार हो गया।