Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Oct, 2017 12:00 PM
गांव फतेहगढ़ कोरोटाना में खम्भा गिरने से प्रवासी मजदूर संतोष (35) निवासी गांव दिखनापुर कानपुर (यू.पी.) की मौत हो गई।
मोगा (आजाद): गांव फतेहगढ़ कोरोटाना में खम्भा गिरने से प्रवासी मजदूर संतोष (35) निवासी गांव दिखनापुर कानपुर (यू.पी.) की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार गुरदेव सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार संतोष पुत्र मुंशी राम सड़क बनाने वाली कंपनी दलीप बिल्डकॉन में मजदूर था। जब वह गांव फतेहगढ़ कोरोटाना के पास टिप्पर से मिट्टी उतार रहा था तो टिप्पर ऊपर से गुजर रही तार में फंस गया और जब टिप्पर नीचे हुआ, तो वहां लगा खम्भा मजदूर संतोष पर गिर पड़ा, जिससे मजदूर की मौत हो गई। सहायक थानेदार गुरदेव सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को बुलाया गया है। उनके आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।