Edited By Updated: 11 Dec, 2016 01:54 AM
शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 पेशेवर लुटेरों को...
जालंधर(प्रीत): शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 पेशेवर लुटेरों को सी.आई.ए. स्टाफ-1 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 2 आई फोन तथा 1 अन्य फोन बरामद किया गया है। डी.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन संदीप शर्मा ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ-1 के इंस्पैक्टर अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. जगदेव सिंह ने नकोदर चौक के निकट नाकाबंदी दौरान 2 लुटेरों अरविन्द्र कुमार उर्फ जौनी पुत्र रत्न कुमार तथा जतिन उर्फ सौरभ पुत्र अजय कुमार दोनों निवासी आबादपुरा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से आई-फोन बरामद किया गया।
डी.सी.पी. संदीप शर्मा ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों युवकों ने कुछ माह पहले मनबीर कौर पत्नी करतार सिंह वासी न्यू मॉडल टाऊन से पर्स छीन लिया था। पर्स में नकदी, ए.टी.एम. व आई फोन था। मनबीर कौर का आई फोन अरविन्द्र कुमार और जतिन से बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त आरोपियों से 1 और फोन बरामद हुआ है। डी.सी.पी. ने बताया कि गिरफ्तार दोनों लुटेरों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। इसी प्रकार ए.एस.आई. सुखराज सिंह ने एक आरोपी अमित कुमार पुत्र पूर्ण चन्द वासी अली मोहल्ला को गिरफ्तार कर लूट का मोबाइल बरामद किया। डी.सी.पी. ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में और भी वारदातें हल होने की संभावना है।