Edited By Updated: 23 Feb, 2017 08:26 AM
पुलिस ने चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनसे चोरी का सामान बरामद हुआ है।
फिरोजपुर (कुमार): पुलिस ने चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनसे चोरी का सामान बरामद हुआ है। जानकारी देते हुए ए.एस.आई. जसविन्द्र सिंह ने बताया कि गत सायं पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दाना मंडी फिरोजपुर शहर के एरिया में चोरियां करने वाला गिरोह कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की ताक में है जिसके पास चोरी का सामान भी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर विक्की, सन्नी और परमजीत सिंह वासी वलटोहा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उनका चौथा साथी सदीक फरार हो गया।