Edited By Updated: 17 Jan, 2017 10:45 AM
ठंड से 3 बेसहारा लोगों की हालत गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार देर रात्रि माल गोदाम रोड पर एक बेसहारा टी.बी. रोगी की ठंड कारण हालत
भटिंडा: ठंड से 3 बेसहारा लोगों की हालत गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार देर रात्रि माल गोदाम रोड पर एक बेसहारा टी.बी. रोगी की ठंड कारण हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर सहारा लाइफ सेविंग ब्रिगेड के सदस्य राजिंद्र कुमार व मनी शर्मा ने पीड़ित को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने पीड़ित के आक्सीजन लगाई। खबर लिखे जाने तक पीड़ित प्रभु कुमार (25) व जगदीश कुमार निवासी हिसार की हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं प्रात: माल गोदाम रोड पर एक और बेसहारा व्यक्ति विक्रम सिंह (45) पुत्र निहाल सिंह निवासी लुधियाना की हालत गंभीर हो गई, उसे भी संस्था सदस्यों ने अस्पताल पहुंचा कर उपचार शुरू करवाया व देखरेख की जिम्मेदारी सम्भाली।