Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Oct, 2017 07:41 AM
थाना सदर पुलिस ने एक व्यक्ति की धोखे से जमीन की जाली रजिस्ट्री करवाने वाले 3 लोगों पर केस दर्ज किया है।
बटाला(सैंडी): थाना सदर पुलिस ने एक व्यक्ति की धोखे से जमीन की जाली रजिस्ट्री करवाने वाले 3 लोगों पर केस दर्ज किया है। ए.एस.आई. परमिन्द्र सिंह ने बताया कि गांव शेखुपुरा के जसबीर सिंह पुत्र चन्नन सिंह ने पुलिस को दख्र्वास्त दी थी कि हम 4 भाई हैं और हमारे दादा पाल सिंह पुत्र गंडा सिंह ने 86 कनाल 5 मरले जमीन देवराज डोगरा पुत्र राय बहादर निवासी शेखुपुरा से सन् 1963 में खरीदी थी।
ए.एस.आई. ने बताया कि उनकी यह जमीन मेजर सिंह पुत्र सविन्द्र सिंह निवासी सियालका, तरसेम सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी चाचोवाली, जसपाल सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी शेखुपुरा ने मिल कर जाली डाक्यूमैंट्स तैयार करवाकर रजिस्ट्री अपने नाम पर करवा ली। पुलिस ने छानबीन करने के बाद उक्त लोगों के खिलाफ धारा 420, 419, 465, 467, 471, 120बी तहत केस दर्ज कर लिया है। उक्त लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।