Edited By Updated: 23 May, 2017 02:46 PM
स्थानीय सिविल अस्पताल जगराओं में एक 34 वर्षीय महिला ने 3 बच्चों को एक साथ जन्म दिया।
जगराओं (भंडारी): स्थानीय सिविल अस्पताल जगराओं में एक 34 वर्षीय महिला ने 3 बच्चों को एक साथ जन्म दिया। सिविल अस्पताल जगराओं के एस.एम.ओ. डा. सुखजीवन कक्कड़ ने बताया कि गांव कमालपुरा की 34 वर्षीय महिला जसवीर कौर पत्नी भवनजीत सिंह का आप्रेशन डा. रणवीर कौर, डा. अंकुश तथा डा. विनय गोयल पर आधारित डाक्टरों की टीम ने किया।
आप्रेशन से महिला ने 2 लड़कियों (2.3 किलो, 2.5 किलो) तथा एक लड़का (2 किलो) को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि नवजन्मे तीनों बच्चे सकुशल हैं। महिला के पहले भी एक लड़की है जो सिविल अस्पताल जगराओं में ही आप्रेशन से पैदा हुई थी।