Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Feb, 2018 06:20 PM
जिला पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर तथा बहराम पुलिस की ओर से ...
नवांशहर(त्रिपाठी): जिला पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर तथा बहराम पुलिस की ओर से विभिन्न मामलों में 3 किलों अफीम सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए एस.पी. (जांच) मनविन्दर सिंह तथा सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर सुरिन्दर चांद ने बताया कि एस.एस.पी. सतिन्दर सिंह के दिशा-निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत ए.एस.आई. जरनैल सिंह की पुलिस पार्टी संदिग्ध लोगों की तलाश में सी.आई.ए.स्टाफ से बंगा-बहराम से होते हुए जब गांव चक्क बिलगा के नजदीक मौजूद थी तो दूसरी ओर से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोक कर जब जांच की तो उससे 1 किलो ग्राम अफीम बरामद हुई।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान महिन्दर सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी गांव पिपरिया उपराला थाना सिरौली जिला बरेली (यू.पी.) के तौर पर की गई है। इंस्पैक्टर चांद ने बताया कि इसी तरह से ए.एस.आई. फूलराए की पुलिस पार्टी जब गांव चकला से होते हुए चौरस्ता मुक्तपुरा के नजदीक पुहंची तो दूसरी ओर से हाथ में थैला लटकाए आ रहे व्यक्ति को रोक कर पड़ताल की जिससे 2 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान किरन पाल सिंह पुत्र वजिन्दर सिंह निवासी गांव पिपरिया थाना सिरोली जिला बरेली (यू.पी.) के तौर पर की गई।
एस.पी. मनविन्दर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना बहराम में एन.डी.पी. एस.तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। आरोपियों से अफीम की डिलवरी कौन से व्यक्तियों को करने थी तथा उन पर पहले कोई मामला दर्ज है अथवा नही संबंधी जानकारी हासिल की जा रही है। गिरफ्तार व्यक्तियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।