Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 11:47 PM
एस.टी.एफ. की टीम ने 3 अंतर्राष्ट्रीय स्मगलरों को गिरफ्तार कर उनसे 5.530 किलो ग्राम हैरोइन जिसकी कीमत....
अमृतसर(बेरी,संजीव,रमन): एस.टी.एफ. की टीम ने 3 अंतर्राष्ट्रीय स्मगलरों को गिरफ्तार कर उनसे 5.530 किलो ग्राम हैरोइन जिसकी कीमत 27.65 करोड़ के करीब , 1 पिस्टल 9 एम.एम., 3 मैगजीन पिस्टल एवं 56 राऊंड 9 एम.एम. बरामद किए।
पत्रकार सम्मेलन में रछपाल सिंह सहायक इंस्पैक्टर जनरल पुलिस एस.टी.एफ. बॉर्डर रेंज अमृतसर ने बताया कि इंस्पैक्टर सुखविन्द्र सिंह रंधावा अपने साथी कर्मचारियों के साथ जब न्यू अमृतसर में मौजूद थे तो गुप्त सूचना मिली कि बलविंद्र सिंह, गुर पवित्र सिंह, मेजर सिंह, बोहड़ सिंह,शिंदर सिंह उर्फ शिन्दर एवं गुरजंट सिंह, जिनके पाक स्मगलरों से संबंध हैं, आज एक कार पर सवार होकर अमृतसर की तरफ आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद ऑप्रेशन इंस्पैक्टर सुखविंद्र सिंह रंधावा ने अपनी टीम सहित बोहड़ पुल पर नाकाबंदी करके भिखीविंड की तरफ से आती कार को रोककर चैक किया तो कार चालक ने अपना नाम बलविन्द्र सिंह बताया। बाद में कार की तलाशी लेने पर इसमें से 1 किलो हैरोइन बरामद हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलविंद्र सिंह के बताए ठिकाने पर छापेमारी करने पर मेजर सिंह एवं बोहड़ सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने पूछताछ दौरान माना कि फिरोजपुर सैक्टर पोस्ट लक्खा सिंह वाला गेट नं. 205 कंटीली तार से पार उनकी जमीन है। वे दोनों खेती के बहाने ट्रैक्टर ले जाते थे और पाकिस्तानी स्मगलरों द्वारा उनके साथ सम्पर्क कर बताई हुई जगह पर हैरोइन का पैकेट रखते थे जिसे वे ट्रैक्टर में छिपा लेते थे। उक्त दोनों ने पूछताछ दौरान यह भी माना कि अब भी कुछ हैरोइन के पैकेट व अन्य सामान बॉर्डर पर उनकी जमीन में पड़ा है।
इस सारे मामले बारे बी.एस.एफ. दूसरी बटालियन के मुख्यालय लक्खा सिंह वाला के अधिकारियों से सम्पर्क किया गया, जिसके चलते टैंट पोस्ट गेट नं. 205 कंटीली तार से पार उक्त अभियुक्तों की बताई गई जगह से 4 किलो 530 ग्राम हैरोइन सहित 1 पिस्टल 9 एम.एम. सहित 3 मैगजीन व 56 राऊंड बरामद किए गए। ए.ए.आई.जी. ने बताया कि गुरपवित्र सिंह, श्ंिादर सिंह व गुरजंट सिंह के बारे में जांच की जा रही है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।