Edited By Updated: 21 Jan, 2017 01:00 AM
विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों ....
पठानकोट(शारदा): विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों को लेकर आज पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलिकपुर चौक में पुलिस ने चैकिंग दौरान 3 वाहनों की तलाशी लेकर भारी मात्रा में 5 करोड़ 38 लाख रुपए की नकदी बरामद की।
यह जानकारी ए.एस.आई. सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह व चैकिंग अधिकारी महेन्द्र पाल ने उच्चाधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही ए.डी.सी. गुर प्रताप सिंह नागरा व गुरजीत सिंह बी.डी.पी.ओ. मौके पर पहुंचे। पकड़ी गई राशि को कब्जे में लेकर जांच आरम्भ कर दी गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार इतनी ज्यादा राशि बैंकों से संबंधित हो सकती है।