3 दिन की हड़ताल, कटेगा 7 दिन का वेतन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Oct, 2017 01:53 AM

3 day strike will be cut 7 days pay

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा 3 दिन की गई हड़ताल उन्हें महंगी पडऩे वाली है। बोर्ड प्रबंधकों ने हड़ताल में ....

मोहाली(नियामियां): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा 3 दिन की गई हड़ताल उन्हें महंगी पडऩे वाली है। बोर्ड प्रबंधकों ने हड़ताल में शामिल कर्मचारियों की 3 दिन की बजाय सभी छुट्टियां मिलाकर 7 दिन का वेतन काटकर वेतन तैयार करने के मौखिक आदेश दिए हैं। 

कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखचैन सिंह सैणी तथा महासचिव परविंद्र सिंह खंगूड़ा ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने 3 दिन की हड़ताल की थी परंतु चेयरमैन ने सरकारी छुट्टियां और रविवार व शनिवार की छुट्टियों को भी हड़ताल के दिन में मिलाकर वेतन काटने का मौखिक आदेश दे दिया है। वहीं शिक्षा बोर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के पूर्व महासचिव भगवंत सिंह बेदी ने चेयरमैन की इस कार्रवाई को हिटलरी कार्रवाई बताया है। इस बारे में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता कोमल सिंह ने कहा कि छुट्टियों के दिनों का वेतन काटने संबंधी कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!