Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 07:43 AM
जिला पुलिस ने हैरोइन व अवैध शराब सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली के सहायक थानेदार गणेश्वर कुमार ने संतपुरा रोड पर नाकाबंदी के दौरान 1 आरोपी तरसेम सिंह निवासी बङ्क्षठडा को गिरफ्तार करके उससे 5 ग्राम हैरोइन बरामद की।
बठिंडा (विजय): जिला पुलिस ने हैरोइन व अवैध शराब सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली के सहायक थानेदार गणेश्वर कुमार ने संतपुरा रोड पर नाकाबंदी के दौरान 1 आरोपी तरसेम सिंह निवासी बङ्क्षठडा को गिरफ्तार करके उससे 5 ग्राम हैरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
एक अन्य मामले में थाना फूल पुलिस के सहायक थानेदार सुरमुख सिंह ने गांव सेलबराह से एक व्यक्ति गुरनैब सिंह निवासी सेलबराह को 5 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार थाना बालियांवाली पुलिस के हवलदार मनजीत सिंह ने गांव मंडी कलां से 1 आरोपी गुरनंद सिंह निवासी मंडी कलां को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 60 बोतल अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद की।