Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 12:44 PM
तलवंडी साबो पुलिस ने 3 लोगों को 20 डिब्बे अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार ए.एस.आई. जोगिंद्र सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर तलवंडी साबो-रामां रोड पर नाकाबंदी दौरान मारुति कार में सवार 3 लोगों से 20 डिब्बे ठेका शराब देसी हरियाणा बरामद...
तलवंडी साबो(मुनीष): तलवंडी साबो पुलिस ने 3 लोगों को 20 डिब्बे अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार ए.एस.आई. जोगिंद्र सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर तलवंडी साबो-रामां रोड पर नाकाबंदी दौरान मारुति कार में सवार 3 लोगों से 20 डिब्बे ठेका शराब देसी हरियाणा बरामद की।
पुलिस ने शराब व कार को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों करनवीर सिंह निवासी तलवंडी साबो, ईशरपाल सिंह निवासी बालियांवाली, लखवंत सिंह निवासी माड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच दौरान पता चला कि कार पर फर्जी नंबर लगाया हुआ था। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।