Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Nov, 2017 01:46 PM
पुलिस जिला लुधियाना देहाती के एस.एस.पी. सुरजीत सिंह आई.पी.एस. द्वारा जारी निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा छापामारी लगातार जारी है। एस.एस.पी. कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर...
जगराओं(भंडारी): पुलिस जिला लुधियाना देहाती के एस.एस.पी. सुरजीत सिंह आई.पी.एस. द्वारा जारी निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा छापामारी लगातार जारी है। एस.एस.पी. कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर जगराओं की पुलिस ने सुखविंद्र सिंह वासी बादा पत्ती कौके कलां को गिरफ्तार करके उससे 2 ग्राम चरस व सी.आई.ए. स्टाफ जगराओं की पुलिस ने गांव शेरपुरा कलां से 2 ग्राम हैरोइन बरामद की।
अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। थाना हठूर की पुलिस ने गांव मानूके से बलवीर सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी मानूके को 800 ग्राम भुक्की सहित गिरफ्तार किया है।इसके अतिरिक्त थाना सिधवां बेट की पुलिस ने ए.एस.आई. बहादुर सिंह की अगुवाई में पुल दरिया सतलुज पर नाकाबंदी के दौरान दलजीत सिंह वासी रामगढ़ भुल्लर को गिरफ्तार करके उससे 2 किलो चूरा-पोस्त बरामद किया है। विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन केस दर्ज किए गए हैं।