Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Sep, 2017 10:11 AM
मौड़ पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से अफीम व नशीली गोलियां बरामद कर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
भटिंडा (विजय): मौड़ पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से अफीम व नशीली गोलियां बरामद कर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. जगीर सिंह ने गांव घुम्मन कलां से बलजिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर 50 ग्राम अफीम बरामद की है। एक अन्य मामले में मौड़ पुलिस के ए.एस.आई. सुखजीत सिंह ने नाकेबंदी दौरान राम नगर कैंचियां से शक के आधार पर एक बिना नंबरी स्कूटर सवार को रोककर तलाशी दौरान उससे 20 शीशियां उनरैक्स व 200 गोलियां कैरीसोमा की बरामद की हैं।
पुलिस ने मौके से नीरज कुमार व गुरप्रीत सिंह निवासी संदोहा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गुरमेल सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।