Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Aug, 2017 12:25 PM
जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से हरियाणा की अवैध शराब सहित एक महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी पुलिस के हाथ नहीं
भटिंडा (विजय): जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से हरियाणा की अवैध शराब सहित एक महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार सी.आई.ए. स्टाफ को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हरियाणा से शराब ला रहे हैं। इस पर सी.आई.ए. के ए.एस.आई. मोहनदीप सिंह ने मॉडल टाऊन के नजदीक नाकाबंदी कर ली। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर की कार को शक के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार में से 5 पेटी हरियाणा की अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने कार में सवार रमेश साहनी व सुकुमारी देवी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक व्यक्ति अनरजीत सिंह पुलिस के हाथ नहीं आ सका।
एक अन्य मामले में थाना कैनाल कालोनी के ए.एस.आई. रघवीर सिंह ने नाकाबंदी के दौरान 5 पेटी अवैध शराब सहित आरोपी दविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी हरजीत सिंह पुलिस के हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं व अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।