Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 07:58 AM
बठिंडा छावनी रेलवे स्टेशन के नजदीक एक युवक की चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सहारा जनसेवा के वर्करों ने मौके पर पहुंचकर जी.आर.पी. की मदद से शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया।
बठिंडा (परमिंद्र): बठिंडा छावनी रेलवे स्टेशन के नजदीक एक युवक की चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सहारा जनसेवा के वर्करों ने मौके पर पहुंचकर जी.आर.पी. की मदद से शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया।
सहारा अध्यक्ष विजय ने बताया कि उन्हें रेल ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इस पर सहारा के वर्कर राजिंद्र कुमार व अन्य मौके पर पहुंचे जबकि जी.आर.पी. के हवलदार गुरपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मृतक के हाथ-पैर टूट चुके थे, जिससे प्रतीत होता था कि उक्त युवक तेज रफ्तार चल रही गाड़ी से गिर गया होगा। मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त धर्मपाल (29) पुत्र मदन लाल निवासी जैतो मंडी के रूप में हुई। सहारा की ओर से मृतक के परिजनों से संपर्क करके घटना बारे जानकारी दे दी गई है।