Edited By Updated: 04 May, 2017 02:56 AM
भवन निर्माण तथा शहरी विकास विभाग के तहत काम करती समूह विकास अथारिटी की....
चंडीगढ़/रूपनगर(विजय): भवन निर्माण तथा शहरी विकास विभाग के तहत काम करती समूह विकास अथारिटी की वित्त व लेखा कमेटी की बुधवार को हुई बैठक की अध्यक्षता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन द्वारा की गई। विकास अथारिटी जिसमें गमाडा, गलाडा, पी.डी.ए., ए.डी.ए., जे.डी.ए. व बी.डी.ए. शामिल हैं, द्वारा 2017-18 के लिए बजट अनुमान स्वीकृति के लिए पेश किए गए।
विनी महाजन ने कहा कि पेश किए गए बजट अनुमान में विभाग की समूह अथारिटियों को होने वाली प्राप्तियों का अनुमान 5245.95 करोड़ बताया गया है जबकि वर्ष 2017-18 के दौरान होने वाले खर्चे का अनुमान 5259.66 करोड़ रुपए है। दर्शाई गई राशि 5259.66 करोड़ में से 4806.24 करोड़ रुपए का खर्चा पंजाब में शहरी विकास पर किया जाना है।
इस खर्चे में 964.50 करोड़ रुपए की राशि वर्ष में भूमि प्राप्ति पर खर्च की जानी है। इसमें समराला रोड, लुधियाना, अर्बन एस्टेट, एस.ए.एस. नगर में मुल्लांपुर तथा मास्टर प्लानों की सड़कों के लिए भूमि प्राप्ति शामिल है। वर्ष दौरान अधिक से अधिक खर्चा पानी, बिजली तथा सड़कों पर किया जाए। उन्होंने कहा कि कालोनियों से प्राप्त होने वाले ए.डी.सी. चाॢजस में 252.26 करोड़ रुपए की राशि गैर-कानूनी कालोनियों को प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर खर्च की जाएगी।
एस.ए.एस. नगर मोहाली में सैक्टर 76-80 का विकास, सिटी सैंटर का विकास, एरो-सिटी के आसपास का विकास, मैडीसिटी का विकास तथा सैक्टर 88-89 के विकास के अलावा अर्बन एस्टेट के विकास पर 702.10 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। सभी के लिए मकान स्कीम तथा सोशल हाऊसिंग स्कीमों के तहत कमजोर वर्गों हेतु मकानों के निर्माण पर 539.46 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।