Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 01:27 PM
शहर की केंद्रीय जेल में आज करीब 22 वर्षीय हवालाती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 1 फरवरी 2018 को 10 ग्राम हैरोइन बरामदगी के मामले में पुलिस ने प्रिंस नामक युवक को गिरफ्तार किया था।
फिरोजपुरः शहर की केंद्रीय जेल में आज करीब 22 वर्षीय हवालाती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 1 फरवरी 2018 को 10 ग्राम हैरोइन बरामदगी के मामले में पुलिस ने प्रिंस नामक युवक को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद वे आचानक बीमार हो गया और सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई। जब इस बाबत डाक्टर से बातचीत की गई तो सीनियर मैडीकल अफसर अभीजीत ने बताया कि जब उसे अस्पताल लाया गया वे तब ही मृत अवस्था में था। इसके बाद जेल अधीक्षक ने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी। मृतक के पिता ने बताया कि दो दिन पहले वे अपने बेटे से मुलाकात करके आए थे वे बिलकुल ठीक था।