Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jan, 2018 08:54 AM
पंजाब सरकार द्वारा किसानों के कर्ज माफी को लेकर राज कुमार वेरका ने अमृतसर में प्रैस वार्ता की। इस बीच उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में मीडिया से बात की।
अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा किसानों के कर्ज माफी को लेकर राज कुमार वेरका ने अमृतसर में प्रैस वार्ता की। इस बीच उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में मीडिया से बात की। पत्रकारों से बात करते हुए उनका कहना था कि पंजाब के लोगों के लिए आज खुशी का मौका है कि सीएम अमरेंद्र सिंह इसकी पहली किश्त 7 जनवरी को जारी कर रहे हैं। वेरका ने कहा कि अकाली-भाजपा जो नहीं कर सकी वे कांग्रेस ने कर दिखाया।
वहीं हरिंदर सिंह खालसा के भाजपा में जाने की बात पर उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी का कुनबा बिखर रहा है और 20 के करीब विधायक कांग्रेस के संपर्क में है। साथ ही उन्होंने कहा गुजरात में केजरीवाल की अगवाई में सब की जमानत जब्त हुई। यह जमानत जब्त पार्टी है।