Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 02:52 PM
राजस्थान के संगरिया-सादुलशहर मार्ग पर स्थित गांव अमरगढ के नजदीक हुए हादसे में 2 नौजवानों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार प्रात: करीब साढे 7 बजे शादी से लौट रही बारातियों की कार पेड़ से टकराने से अबोहर...
अबोहर(रहेजा): राजस्थान के संगरिया-सादुलशहर मार्ग पर स्थित गांव अमरगढ के नजदीक हुए सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार प्रात: करीब साढे 7 बजे शादी से लौट रही बारातियों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि अबोहर के दो नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान अबोहर उपमंडल के गांव खाटवा निवासी अरूण व गांव बारेका निवासी पवन अबोहर के तौर पर हुई है। अन्य घायलों को उपचार के लिए सादुलशहर से श्रीगंगानगर रैफर कर दिया गया। घायलों में अबोहर निवासी हसीन, साहिल पुत्र सुभाष, अरविन्द पुत्र जगदीश, रजत पुत्र त्रिलोक हनुमानगढ में शादी समारोह से अपनी कार से लौट रहे थे। संगरिया-सादुलशहर मार्ग पर स्थित गांव अमरगढ के नजदीक उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में अरूण व पवन की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पंहुची संगरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।