Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Sep, 2017 03:17 PM
सी.आई.ए. स्टाफ बटाला ने हैरोइन सहित 2 युवकों को काबू किया है
बटाला (बेरी/सैंडी): सी.आई.ए. स्टाफ बटाला ने हैरोइन सहित 2 युवकों को काबू किया है। ए.एस.आई. अशोक कुमार ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गश्त करते हुए बोदे दी खूही की तरफ जा रहे थे। जब वह वहां पहुंचे तो 2 युवकों को संदेहास्पद स्थिति में आते देख चैकिंग हेतु रोका जिनसे तलाशी लेने पर 1 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।
ए.एस.आई. अशोक कुमार ने बताया कि इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया जिनकी पहचान त्रिलोचन सिंह पुत्र देसा सिंह निवासी गांव शेखूपुरा व गुरपाल सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव छोटा घसीटपुरा के रूप में हुई है तथा इनके विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर लिया गया है।