डेंगू से 2 महिलाओं की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Nov, 2017 11:54 AM

2 women die from dengue

जिले में डेंगू से 2 महिला मरीजों की मौत हो गई। इसमें मृतका 31 वर्षीय महिला नेता जी नगर सलेम टाबरी की रहने वाली थी। वह दयानंद अस्पताल में भर्ती थी। परिजनों के अनुसार उसे शनिवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गत रात्रि उसकी मौत हुई है।

लुधियाना/जगराओ(सहगल, भंडारी): जिले में डेंगू से 2 महिला मरीजों की मौत हो गई। इसमें मृतका 31 वर्षीय महिला नेता जी नगर सलेम टाबरी की रहने वाली थी। वह दयानंद अस्पताल में भर्ती थी। परिजनों के अनुसार उसे शनिवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गत रात्रि उसकी मौत हुई है।

डाक्टरों ने उसे डेंगू बताया था। शहर के चंद प्रमुख अस्पतालों में पिछले दो दिनों से 250 नए मरीज भर्ती हुए हैं। जबकि दूसरे मामले में जगराओं के मोहल्ला शास्त्री नगर की गली नंबर 2 के निवासी अशोक कुमार की 24 वर्षीय पुत्री शिवाली की डेंगू से मौत हो गई। वह एम.ए. बी.एड. थी तथा ब्लॉजम कान्वैंट स्कूल लीला मेघ सिंह में पढ़ती थी। कुछ दिन पूर्व उसे बुखार हुआ था। बुखार न उतरने पर उसे लुधियाना डी.एम.सी. लुधियाना में दाखिल करवाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। 


नए मरीज आए सामने
अब तक अस्पतालों, नर्सिंग होम व क्लीनिक आदि से 3 हजार से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें 2 हजार मरीज सिर्फ दयानंद अस्पताल में भर्ती हुए हैं, जबकि सेहत विभाग मरीजों की सूची में केस घटाकर दिखा रहा है। आज भेजे मामलों की सूची में 460 है। मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गई है, जबकि मरीज कम करके दिखाने के चक्कर में दूसरे जिलों व राज्यों से आए मरीजों को सूची से निकाल दिया गया है, जिनकी संख्या सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 300 से अधिक बन रही है। इसके अलावा अस्पतालों से डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया के संदिग्ध मरीजों का डाटा नहीं लिया गया, जिसके चलते संदिग्ध मरीजों के घरों के आसपास स्प्रे नहीं करवाया जा सका है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!