Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jul, 2017 03:04 PM
कस्बा भुलत्थ में गुरुद्वारा साहिब की गोलक तोड़कर चोरी करने वाले नौजवानों को भुलत्थ पुलिस ने तीसरे दिन काबू करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देते एस.एच.ओ. भुलत्थ इंस्पैक्टर अमरनाथ ने बताया कि भुलत्थ के वार्ड नं.-5 में गुरुद्वारा-1 ओंकार...
भुलत्थ (राजिन्द्र): कस्बा भुलत्थ में गुरुद्वारा साहिब की गोलक तोड़कर चोरी करने वाले नौजवानों को भुलत्थ पुलिस ने तीसरे दिन काबू करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देते एस.एच.ओ. भुलत्थ इंस्पैक्टर अमरनाथ ने बताया कि भुलत्थ के वार्ड नं.-5 में गुरुद्वारा-1 ओंकार साहिब में रविवार को सुबह 11 बजे के करीब चोरों ने गोलक तोड़कर नकदी चोरी की थी।
इस चोरी संबंधी गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष भूपिन्द्र सिंह के बयानों पर धर्मवीर उर्फ शीरू पुत्र शौंकी निवासी भुलत्थ कालोनी, साहिल पुत्र अशोक कुमार निवासी वार्ड नं.-4 भुलत्थ व मन्ना पुत्र पुरुषोत्तम लाल निवासी भुलत्थ के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया था, क्योंकि उक्त नौजवानों सी.सी.टी.वी. फुटेज गुरुद्वारा साहिब के कैमरे में कैद हो गई थी।
एस.एच.ओ. भुलत्थ ने बताया कि ए.एस.आई. बलजिन्द्र सिंह ने इस मामले में शामिल 2 नौजवानों धर्मवीर उर्फ शीरू व साहिल को काबू कर लिया है, जबकि मन्ना अभी फरार चल रहा है, को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एस.एच.ओ. भुलत्थ ने कहा कि पकड़े गए 2 नौजवानों धर्मवीर व साहिल से चोरी की रकम में से 2390 रुपए बरामद किए गए हैं, जबकि कुछ राशि इन्होंने खर्च कर ली है।